गुरुवार, 3 दिसंबर 2015

रसोईघर मे इन बातों का ध्यान रखे

रसोईघर मे इन बातों का ध्यान रखे
ध्यान रखेंगे किचन की ये बातें तो नहीं आएंगी ये परेशानियां
रसोई हर घर का महत्वपूर्ण हिस्सा होती है। यह वहीं जगह है, जहां महिलाओं का अधिकांश समय बीतता है, लेकिन बहुत ही कम लोग इस बात पर ध्यान देते हैं कि कई बार यहीं रसोई आपके परिवार के लिए मुश्किलें भी खड़ी कर सकती है। फेंगशुई के अनुसार, परिवार के स्वास्थ्य और समृद्धि को बरकरार रखने में रसोई घर की खास भूमिका होती है। इसलिए छोटी-मोटी चूक भी बड़ी समस्या का कारण बन सकती है। जानिए कुछ आसान बातें और पा लीजिए अपनी कई परेशानियों का हल-
रसोई का सही स्थान
अग्नि कोण (दक्षिण-पूर्व) में बना किचन लाभकारी माना जाता है।
उपाय- यदि आपकी रसोई इस दिशा में नहीं है, तो मिट्टी के खाली बर्तन में एक छोटी क्रिस्टल बॉल डालकर रसाईघर में रखें। इससे पूरा परिवार स्वस्थ रहेगा।
ध्यान रखेंगे किचन की ये बातें तो नहीं आएंगी ये परेशानियां
एनर्जी का सदुपयोग
गैस या ओवन रसोई के गेट की ओर नहीं रखना चाहिए, वरना अग्नि स्त्रोत की ऊर्जा गेट से बाहर चली जाती है।
उपाय- रसोई के गेट की चौखट पर एक क्रिस्टल बॉल टांग दें।
व्यवस्थित हो किचन
रसोई में रखे गंदे बर्तन, डिब्बे आदि घर में नेगेटिव एनर्जी फैलाने के कारण बन सकते हैं। इससे हानि और कष्ट की स्थिति बनती है।
उपाय- रसोई व्यवस्थित रखें और इसकी साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें। रसोईघर के साथ ही एक छोटे स्टोर का निर्माण करवा सकते हैं। यह सम्भव न हो, तो रसोई की अलमारियों को कवर करवा दें। इसके लिए लाल रंग की सनमाइका का उपयोग नहीं करना चाहिए।
रसोई के सामने
रसोई के ठीक सामने बाथरूम का गेट या सीढ़ियां होने पर कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है और घर में आर्थिक नुकसान होता रहता है।
उपाय- रसोई की छत पर क्रिस्टल पिरामिड लगाएं।
फर्श का रंग
रसोई के नीचे पानी की टंकी न बनाएं। अग्नि के तत्व रसोई के नीचे पानी की टंकी होने पर संतुलन बिगड़ जाता है। इससे दुर्भाग्य और दरिद्रता की संभावना बढ़ जाती है।
उपाय- रसोईघर के फर्श पर हरे रंग की टाइल्स लगवाएं।
बना रहे संतुलन
गैस, अग्नि का प्रतीक है और सिंक में लगा नल, फिल्टर, मटका व फ्रिज शीतलता (जल) का। इसलिए गैस के सामने सिंक, फ्रिज या पानी का बर्तन न रखें अन्यथा परिवार को दुखों और कष्टों का सामना करना पड़ सकता है।
उपाय- यदि रसोई में जगह कम होने के कारण इनका स्थान बदलना सम्भव न हो, तो अग्नि और जल के प्रतीक (गैस व पानी) के बीच कोई क्रिस्टल या क्रिस्टल ट्री लगा दें।
बरकरार रहे शांति व वैभव
रसोईघर के ऊपर बाथरूम का होना समृद्धि को नष्ट करता है। इससे घर में अशांति और दरिद्रता की स्थिति बनी रहती है।
उपाय- रसोई में क्रिस्टल पिरामिड लगाएं और बाथरूम में खड़ा नमक रखें। ध्यान रहे कि हर महीने पुराने नमक को फेंककर नया नमक बाथरूम में रखें।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें